Latest News

dongargarh
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया मां कर्मा भवन का लोकार्पण, विकास कार्यों की घोषणाएं


Son kumar sinha
08-04-2025 08:56 PM
राजनांदगांव | राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी में आज भव्य रूप से मां कर्मा जयंती एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में डॉ. रमन सिंह ने लगभग 10 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित मां कर्मा भवन का लोकार्पण किया, साथ ही भवन परिसर में शेड निर्माण के लिए 7 लाख रूपए देने की घोषणा की।
समारोह में सांसद श्री संतोष पाण्डेय, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, श्री कोमल सिंह राजपूत, जनपद सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि एवं साहू समाज के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
डॉ. रमन सिंह ने मां कर्मा जयंती पर उपस्थित जनसमुदाय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, "मां कर्मा का आशीर्वाद साहू समाज के लिए प्रेरणा और शक्ति का स्रोत है।" उन्होंने रामनवमी की भी चर्चा की और बताया कि 500 वर्षों बाद भगवान श्रीराम अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं।उन्होंने कहा कि मां कर्मा की भक्ति से प्रभावित होकर भगवान श्रीकृष्ण स्वयं उनके पास आए और खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। यह प्रसंग मां कर्मा की भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक है।
विकास कार्यों का लेखा-जोखा
डॉ. सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार ने 14 माह के भीतर कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं:
किसानों से 31 रूपए प्रति किलो की दर से धान खरीदी। दो वर्षों का बोनस किसानों को दिया गया। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी गई। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को प्रति माह 1,000 रूपए की सहायता दी जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 18 लाख परिवारों को चिह्नित करने हेतु नया सर्वे प्रारंभ किया गया है।
सांसद संतोष पाण्डेय का उद्बोधन
कार्यक्रम में सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने मां कर्मा के आध्यात्मिक जीवन और उनके भक्ति मार्ग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साहू समाज उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करता आ रहा है। उन्होंने समाज के विकास हेतु 5 लाख रूपए देने की घोषणा की।
समाज की सहभागिता
कार्यक्रम में साहू समाज परिक्षेत्र के अध्यक्ष श्री जीवन लाल साहू ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चन्द्राकर, एसडीएम खेमलाल वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजजन उपस्थित रहे।
Comments (0)
CHHUIKHADAN
सरपंच की गुंडागर्दी, बांस की लाठी से किसान परिवार पर जानलेवा हमला – FIR दर्ज
BY GANGARAM PATEL • 30-04-2025

Khairagarh
खैरागढ़ : मामूली विवाद में नाराज होकर किशोरी लापता
BY Nilesh Yadav • 28-04-2025

Khairagarh
₹1.19 लाख की अवैध शराब जब्त: खैरागढ़ में तीन गिरफ्तार, स्कूटी व मोबाइल बरामद
BY Nilesh Yadav • 29-04-2025

rajnandgaon
सुशासन तिहार से जिले में मिले 1 लाख 27 हजार से ज्यादा आवेदन...84 हजार से अधिक मामलों का हुआ निराकरण
BY Son kumar sinha • 03-05-2025

dongargarh
डोंगरगढ़ को पर्यटन हब बनाने अध्यक्ष रमन डोंगरे ने कलेक्टर से मांगी 1.20 करोड़ की विकास निधि
BY Son kumar sinha • 03-05-2025
