Latest News

Khairagarh
मजदूर दिवस पर राइस मिल में विधिक साक्षरता शिविर, श्रमिकों को मिले अधिकारों की जानकारी


Nilesh Yadav
01-05-2025 03:13 PM
गंडई । अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जे.एन. राइस मिल, वार्ड क्रमांक 15, अंबेडकर वार्ड, गंडई में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजनांदगांव की अध्यक्ष सुषमा सावंत के निर्देशानुसार आयोजित हुआ।
शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत में पैरालीगल वालिंटियर सुश्री कला प्रजापति ने श्रमिकों को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह दिन दुनिया भर के करोड़ों मेहनतकश मजदूरों के परिश्रम, समर्पण और निष्ठा को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी औद्योगिक ढांचे की कल्पना मजदूरों के बिना नहीं की जा सकती। श्रमिक समाज और देश की रीढ़ होते हैं।
शिविर में श्रमिकों को भारतीय संविधान में प्रदत्त उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। बताया गया कि मजदूरों के लिए निर्धारित कार्य घंटों का उल्लंघन करना दंडनीय अपराध है। बंधुआ मजदूरी को गैरकानूनी घोषित किया गया है और इसके लिए सख्त सजा का प्रावधान है। श्रम न्यायालय की स्थापना मजदूरों के साथ होने वाले शोषण और अत्याचारों की रोकथाम के लिए की गई है।
सुश्री प्रजापति ने यह भी बताया कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से मजदूरी कराना कानूनन अपराध है और इसके लिए कठोर दंड का प्रावधान किया गया है। उन्होंने नालसा (राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण) की ग़रीबी उन्मूलन योजनाएं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विशेष विधिक सेवाएं, तथा निशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में जे.एन. राइस मिल के मालिक श्री एम. रफीक खान, थाना प्रभारी भीमसेन यादव, आरक्षण बेलदार गंडई के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद थे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में पैरालीगल वालिंटियर सुश्री प्रजापति की प्रमुख भूमिका रही।
Comments (0)
CHHUIKHADAN
सरपंच की गुंडागर्दी, बांस की लाठी से किसान परिवार पर जानलेवा हमला – FIR दर्ज
BY GANGARAM PATEL • 30-04-2025

Khairagarh
खैरागढ़ : मामूली विवाद में नाराज होकर किशोरी लापता
BY Nilesh Yadav • 28-04-2025

Khairagarh
₹1.19 लाख की अवैध शराब जब्त: खैरागढ़ में तीन गिरफ्तार, स्कूटी व मोबाइल बरामद
BY Nilesh Yadav • 29-04-2025

rajnandgaon
सुशासन तिहार से जिले में मिले 1 लाख 27 हजार से ज्यादा आवेदन...84 हजार से अधिक मामलों का हुआ निराकरण
BY Son kumar sinha • 03-05-2025

dongargarh
डोंगरगढ़ को पर्यटन हब बनाने अध्यक्ष रमन डोंगरे ने कलेक्टर से मांगी 1.20 करोड़ की विकास निधि
BY Son kumar sinha • 03-05-2025
