लाल बहादुर नगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा मंडल लाल बहादुर नगर में एक वृहद सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यवक्ता के रूप में डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विनोद खांडेकर उपस्थित रहे। उनके साथ ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण अमर साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रशांत कोड़ापे, अनिता मंडावी, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरवर साहू और मंडल अध्यक्ष मनोज कांडे मंचासीन रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने भाजपा की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा, संगठन के विकास और उसकी वैचारिक शक्ति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है। साथ ही आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को विजय दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की गई।
कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष छबिधर साहू, राजेन्द्र तिवारी, बेदराम ताम्रकार, वर्षा गेड़ाम, रामाधीन देवांगन, थनवार मंडावी, कैलाश उईके, उपकार सिंह, नोबल साहू, हेमलाल वर्मा, संदीप गेड़ाम, हनस पटेल, देवेन्द्र नंदेश्वर, राजेश देवांगन, राजकुमार ताम्रकार, पुष्पा सिन्हा, गोदावरी निषाद, रामाधार ओझा, जसबीर सिंह चौहान, भोजराम वर्मा, अशोक वर्मा, संदीप सिन्हा, अरविंद नंदेश्वर सहित जनपद सदस्यगण तथा मंडल के सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक-सहसंयोजक, सभी बूथ अध्यक्ष, पार्षदगण, सरपंच-पंच एवं समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन के प्रति निष्ठा की सराहना करते हुए वक्ताओं ने धन्यवाद ज्ञापित किया और संगठन की भावी रणनीतियों में अधिक सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा जताई।

