Latest News

Khairagarh
बरगद तले जनता दरबार: झूरानदी में सीएम विष्णुदेव साय ने लगाई जनचौपाल, सुनीं ग्रामीणों की व्यथा


Nilesh Yadav
16-05-2025 04:04 PM
छुईखदान/खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान विकासखंड के ग्राम झूरानदी पहुंचे, जहां उन्होंने परंपरागत अंदाज़ में बरगद के विशाल वृक्ष तले जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने सीधे ग्रामीणों से संवाद करते हुए पूछा—"क्या आपको शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है?"
मुख्यमंत्री के सवाल पर ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने पेंशन, राशन, आवास, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कई समस्याएं साझा कीं। सीएम साय ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का त्वरित निराकरण करें और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ हर हाल में मिले इसका विशेष ध्यान रखे.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को राज्य शासन की प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 'ग्राम सरकार की बुनियाद है और गांव से ही सुशासन की शुरूआत होती है।'
ग्रामीणों में मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर खासा उत्साह रहा। जनचौपाल के बाद सीएम साय ने स्थानीय स्कूल परिसर में वृक्षारोपण भी किया और बच्चों से संवाद कर उन्हें पढ़ाई में मेहनत करने की सीख दी।
Comments (0)
Khairagarh
साल्हेभर्री में संदिग्ध हालातों में युवक की फांसी से मौत: छिंदवाड़ा की टिकट और बैग मिले, आत्महत्या या साजिश?
BY Nilesh Yadav • 14-05-2025

CHHUIKHADAN
खेत जा रहे युवक को रौंदी तेज रफ्तार बस, मौके पर मौत—सड़क पर फिर बिखर गई लापरवाह व्यवस्था की तस्वीर
BY GANGARAM PATEL • 13-05-2025

Khairagarh
घुटनों भर पानी में कैसे डूबा युवक? तालाब में मछली पकड़ने गया था परमेश्वर साहू, जांच में जुटी पुलिस
BY Nilesh Yadav • 12-05-2025

Khairagarh
सगे देवर ने उजाड़ा भाभी की मांग का सिंदूर- भाई ने छीनी ज़िंदगी
BY Nilesh Yadav • 17-05-2025

Khairagarh
बरगद तले जनता दरबार: झूरानदी में सीएम विष्णुदेव साय ने लगाई जनचौपाल, सुनीं ग्रामीणों की व्यथा
BY Nilesh Yadav • 16-05-2025
