Latest News

Khairagarh
फर्जी प्रदेश सचिव बनकर घूमता रहा नरेंद्र सेन? कांग्रेस की छवि को पहुंचाया गहरा धक्का!


Nilesh Yadav
06-06-2025 04:49 PM
खैरागढ़। कांग्रेस की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। खैरागढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान यह बात स्पष्ट हुई कि विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र सेन जो स्वयं को प्रदेश सचिव बताकर वर्षों से पार्टी और जनता के बीच भ्रम फैला रहा था, दरअसल कांग्रेस के किसी अधिकृत दस्तावेज़ में प्रदेश सचिव है ही नहीं!
सबसे हैरत की बात यह रही कि नरेंद्र सेन अपनी निजी गाड़ी में भी प्रदेश सचिव – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी लिखा हुआ बोर्ड लगाकर चलता रहा, जिससे पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता तक भ्रमित होते रहे।
प्रेस वार्ता में जब इस मुद्दे पर सवाल उठा, तो मानपुर विधायक इंद्राशाह मांडवी ने दो टूक कहा – अगर किसी ने फर्जी तरीके से पार्टी पद का दुरुपयोग किया है तो उसके खिलाफ तत्काल नोटिस और FIR की कार्रवाई होनी चाहिए।
इसी क्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे ने कहा – हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। अगर किसी ने पार्टी की छवि खराब की है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। बहुत जल्द नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि इस मामले की जड़ें नई नहीं हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे ने खुलासा किया कि उन्हें पहले भी इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिली थी।
मैंने नरेंद्र सेन को 8 दिसंबर 2024 को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं आया। इससे साफ है कि वह स्वयं अपने झूठ को लेकर संदेह में है।
गौरतलब है कि जो प्रदेश सचिव की नियुक्ति हुई है वह खैरागढ़ विधानसभा का नरेंद्र सेन की नहीं। बल्कि जानकारी के अनुसार रायपुर संभाग अंतर्गत महासमुंद जिले के खल्लारी विधानसभा का है। इसके बावजूद खैरागढ़ क्षेत्र में सक्रिय रहकर स्वयं को प्रदेश सचिव बताकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता को भ्रमित करता रहा।
अगर पार्टी के भीतर ही इस तरह की फर्जीगिरी होगी तो आम जनता से नैतिकता और ईमानदारी की उम्मीद कैसे की जा सकती है? कांग्रेस जैसी पुरानी और अनुशासित पार्टी के भीतर ऐसे तत्व कैसे सक्रिय हैं जो बिना नियुक्ति के पद का दुरुपयोग कर रहे हैं? यह न सिर्फ संगठनात्मक कमजोरी को उजागर करता है, बल्कि कांग्रेस की छवि पर एक बड़ा धब्बा भी है।
अब देखना यह होगा कि कांग्रेस आलाकमान इस गंभीर मामले पर क्या कदम उठाता है – क्या फर्जी प्रदेश सचिव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा, या यह मुद्दा अंदरूनी राजनीति की भेंट चढ़ जाएगा?
Comments (0)
dongargarh
सनसनीखेज वारदात, धारदार हथियार से हमला, तुलसी अग्रवाल गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में चल रहा इलाज
BY Son kumar sinha • 06-06-2025

Gandai
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ से दिल दहला देने वाला हादसा, रपटे पर मौत की रफ्तार – उजड़ गया सिंदूर, थम गई मासूम धड़कनें
BY GANGARAM PATEL • 01-06-2025

Khairagarh
सड़क पर बिखर गई खुशियाँ, छट्ठी में जा रहे ग्रामीणों की गाड़ी पलटी, हादसे में 4 गंभीर, 15 घायल
BY Nilesh Yadav • 05-06-2025

Khairagarh
तुरकारीपारा गार्डन में 3 फेस लाइन बनी मौत का कारण, बंदरों की लगातार हो रही मौतों से मोहल्ले में आक्रोश
BY Nilesh Yadav • 07-06-2025

Khairagarh
गांजा कारोबार में लिप्त दो राजेश धराए, छुईखदान पुलिस की बड़ी कार्यवाही
BY Nilesh Yadav • 07-06-2025
