Latest News

Khairagarh
प्यार में मिली नाकामी ने ली जान लेने की कोशिश, युवक ने खाया कीटनाशक, ब्लेड से काटा हाथ ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान


Nilesh Yadav
13-06-2025 04:16 PM
खैरागढ़ : कभी-कभी प्रेम की राह इतनी उलझ जाती है कि युवा मन टूटकर अंधेरे की ओर बढ़ जाता है। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला खैरागढ़ थाना क्षेत्र के गर्रापार गांव से सामने आया है, जहां 20 वर्षीय धनवीर यादव जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनवीर ने शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे अपने निवास में कीटनाशक दवा पी ली और साथ ही अपने बाएं हाथ की नस ब्लेड से काट ली। जब उसकी वृद्ध दादी कमरे में पहुंचीं तो वह बदहवास अवस्था में उसे देखकर घबरा गईं और तत्काल पड़ोसियों को सूचित किया। ग्रामीणों की सतर्कता और तत्परता से उसे निजी वाहन से सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल राजनांदगांव रेफर किया गया। धनवीर हाल ही में सूरत में अपने परिवार के साथ मजदूरी करने गया था। वह 11 जून को सूरत से लौटा और 12 जून को डोंगरगढ़ गया था। आज जब वह वापस घर आया तो परिजनों ने उसे इस स्थिति में पाया। प्रेम में मिली असफलता को इस आत्मघाती कदम के पीछे की वजह बताया जा रहा है हालांकि परिजन और ग्रामीण इस विषय पर खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इस घटना ने गांव में गहरी चिंता और दुःख की लहर फैला दी है। एक युवा जोश और जीवन से भरपूर थाआज वह अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
Comments (0)
rajnandgaon
जिसने ली जान 9 साल पहले, उसे भी मौत ने आ दबोचा, भतीजे की हत्या का बदला, शराब, सुपारी और लोहे की राड़ से दो कत्ल
BY Son kumar sinha • 12-06-2025

Khairagarh
बेटी बनी बेटा: पांच बेटियों ने निभाया अंतिम फर्ज, अर्थी को दिया कंधा, मुखाग्नि देकर पिता को दी विदाई
BY Nilesh Yadav • 12-06-2025

Khairagarh
आस्था के आंगन का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार – पूर्व पार्षद शेषनारायण यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे
BY Nilesh Yadav • 11-06-2025

Khairagarh
स्वाराज माजदा की टक्कर से घायल हुआ युवक, ससुर ने दर्ज कराई रिपोर्ट
BY Nilesh Yadav • 16-06-2025

Khairagarh
फोन पर गुस्सा, दरवाजे पर हमला — पति-पत्नी की बहस में क्यों भड़का पड़ोसी?
BY Nilesh Yadav • 16-06-2025
