Latest News

dongargarh
डोंगरगढ़ में फिर खून की होली! शराब के नशे ने ली एक और जान, कंडरापारा में युवक की हत्या


Son kumar sinha
05-05-2025 10:21 AM
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ में एक बार फिर खून-खराबे ने दस्तक दी है। शहर में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हत्या, मारपीट और विवाद की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीती रात कंडरापारा क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान संजय उइके (निवासी बजरंग चौक, कंडरापारा, डोंगरगढ़) के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना रात लगभग 9 बजे की है जब शराब के नशे में हुए एक मामूली विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। आरोपी ने संजय उइके पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में रखवाया गया है।
शराब बना शहर की बर्बादी का कारण
डोंगरगढ़ में अवैध शराब बिक्री अब खुलेआम हो रही है। युवाओं के हाथ में आसानी से नशा पहुंच रहा है, जो कि अपराधों की बड़ी वजह बनता जा रहा है। कंडरापारा की यह ताजा घटना इसी नशे के दुष्परिणाम की एक और मिसाल है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। सभी एंगल से छानबीन की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जनता में डर का माहौल
लगातार हो रही हत्याओं और अपराधों से आम नागरिकों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर शराब माफिया पर समय रहते लगाम नहीं कसी गई, तो शहर की स्थिति और बिगड़ सकती है।
Comments (0)
CHHUIKHADAN
खेत जा रहे युवक को रौंदी तेज रफ्तार बस, मौके पर मौत—सड़क पर फिर बिखर गई लापरवाह व्यवस्था की तस्वीर
BY GANGARAM PATEL • 13-05-2025

Khairagarh
खैरागढ़ में अलर्ट मोड: बस स्टैंड से होटल तक सुरक्षा मॉक ड्रिल, डॉग स्क्वॉड-बम स्कैनर की तैनाती
BY Nilesh Yadav • 10-05-2025

Khairagarh
घुटनों भर पानी में कैसे डूबा युवक? तालाब में मछली पकड़ने गया था परमेश्वर साहू, जांच में जुटी पुलिस
BY Nilesh Yadav • 12-05-2025

Khairagarh
नगरपालिका खैरागढ़ की सामान्य सभा की बैठक 14 मई को: विकास और नीति निर्धारण के अहम प्रस्तावों पर होगा मंथन
BY Nilesh Yadav • 13-05-2025

dongargarh
डोंगरगढ़ की अर्पिता सिंह बैस ने 12वीं में रचा कीर्तिमान – खालसा पब्लिक स्कूल का नाम किया रोशन
BY Son kumar sinha • 13-05-2025
