छत्तीसगढ़ में देशी ब्रांड शोले, रोमियों और यूनिक के बाद अब ‘शमशेरा’ करेगा गला तर, देशी शराब बॉटलिंग का एक और लाइसेंस जारी

ब्रेकिंग न्यूज़ | बड़ा हादसा टला : पाटा-विक्रमपुर मार्ग में बस अनियंत्रित होकर गिरी नाले में, 9 सवार सुरक्षित

संवेदनाओं की लौ: आरती यादव को श्रद्धांजलि, कर्मचारियों ने सुरक्षा और न्याय की उठाई मांग"

Khairagarh

ठेलकाडीह में समाधान शिविर : गर्मी की तपिश में भी सुशासन की छांव - 647 मांग व 15 शिकायतें प्राप्त, कई योजनाओं से हितग्राही लाभान्वित

Nilesh Yadav

19-05-2025 08:08 PM

खैरागढ़ : सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम ठेलकाडीह में सोमवार को एक दिवसीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिनकी मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

शिविर का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला पंचायत सभापति श्रीमती भुनेश्वरी जीवन देवांगन, पूर्व सभापति धम्मन साहू, सांसद प्रतिनिधि भगवत शरण सिंह, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष खम्हन ताम्रकार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमकुमार पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर में कुल 662 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 647 मांग और 15 शिकायतों से संबंधित थे। विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को मौके पर लाभान्वित भी किया गया। इनमें 5 कृषकों को अरहर बीज, 5 हितग्राहियों को सब्जी मिनी किट, 9 कृषकों को केसीसी ऋण, 3 गर्भवती महिलाओं को गोद भराई, 5 हितग्राहियों को महाजाल, 5 को आयुष्मान वय वंदना कार्ड, 3 को राशन कार्ड, 6 को जॉब कार्ड और 3 को श्रम कार्ड वितरित किए गए। साथ ही 3 स्कूलों को गणित-विज्ञान कीट देकर सम्मानित किया गया।

"जनसेवा सर्वोपरि" – विक्रांत सिंह

इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने तेज गर्मी में भी सेवाभाव से डटे अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि 40 डिग्री तापमान में भी प्रशासनिक अमला पूरी निष्ठा के साथ सेवा दे रहा है ताकि आम जनता को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि किसानों से धान की खरीदी ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से की गई है और उन्हें दो वर्षों का बोनस भी प्रदान किया गया है, जिससे खेती-किसानी को आर्थिक मजबूती मिली है।

महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना को क्रांतिकारी बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को सीधे आर्थिक लाभ मिल रहा है, जो उन्हें आत्मनिर्भर बना रहा है।

श्री सिंह ने यह भी कहा कि अब रजिस्ट्री व्यवस्था को पारदर्शी और सरल बनाया गया है। तत्काल प्रमाणीकरण की सुविधा लागू की जा रही है, जिससे फर्जीवाड़े की संभावनाएं समाप्त होंगी।

"जनता से सीधा संवाद ही सुशासन की आत्मा" – कोमल जंघेल

पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने शिविर को सरकार की जनोन्मुखी सोच का प्रत्यक्ष उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार एक ऐसी पहल है जिसमें सरकार, जनप्रतिनिधि और प्रशासन एक मंच पर आकर सीधे जनता से संवाद कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि राजनांदगांव-खैरागढ़ सड़क के निर्माण को राज्य सरकार ने स्वीकृति दे दी है, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

उन्होंने जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि जल संकट भविष्य की बड़ी चुनौती है। इसके समाधान के लिए वर्षा जल संग्रहण, तालाबों का पुनरुद्धार और भूजल संरक्षण को जन आंदोलन के रूप में अपनाना होगा।

तीन चरणों में सुशासन तिहार : सीईओ पटेल

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम कुमार पटेल ने बताया कि सुशासन तिहार को तीन चरणों में संचालित किया गया है। पहले चरण (8-11 अप्रैल) में आवेदन लिए गए, दूसरे चरण में निराकरण हुआ और तीसरे चरण में (5-31 मई) समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि तिहार की निगरानी और पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया गया है।

गर्मी की तपिश में सुशासन की ठंडी छांव

शिविर में ग्रामीणों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना की और कहा कि समस्याओं का मौके पर ही समाधान मिलना राहत की बात है। भीषण गर्मी के बीच जनसेवा में जुटे अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि वाकई में सुशासन की असली तस्वीर पेश कर रहे हैं।


Nilesh Yadav

Comments (0)

Trending News

Khairagarh

सगे देवर ने उजाड़ा भाभी की मांग का सिंदूर- भाई ने छीनी ज़िंदगी

BY Nilesh Yadav17-05-2025
साल्हेभर्री में संदिग्ध हालातों में युवक की फांसी से मौत: छिंदवाड़ा की टिकट और बैग मिले, आत्महत्या या साजिश?

Khairagarh

साल्हेभर्री में संदिग्ध हालातों में युवक की फांसी से मौत: छिंदवाड़ा की टिकट और बैग मिले, आत्महत्या या साजिश?

BY Nilesh Yadav14-05-2025
मौत बना कूलर : चारा डालते वक्त करंट की चपेट में आया मासूम, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

Khairagarh

मौत बना कूलर : चारा डालते वक्त करंट की चपेट में आया मासूम, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

BY Nilesh Yadav16-05-2025
Latest News

Nilesh Yadav

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE