Latest News

Khairagarh
गांजा के गंध से उठा पर्दा, खैरागढ़ पुलिस ने मारा बड़ा हाथ, दो तस्कर गिरफ़्तार, 12 किलो गांजा और R-15 बाइक जब्त


Nilesh Yadav
22-06-2025 10:32 AM
खैरागढ़ : जिले में नशे के कारोबार पर नकेल कसने खैरागढ़ पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। अवैध मादक पदार्थ गांजा के खिलाफ लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद थाना खैरागढ़ की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब 12 किलो गांजा और एक तेज़ रफ्तार यामाहा R-15 बाइक जब्त की गई है। जब्त गांजे की बाज़ार कीमत लगभग ₹60,000 बताई जा रही है वहीं कुल मशरूका ₹2,60,000 के करीब आंका गया है। आज दिनांक 22 जून 2025 को थाना खैरागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग अवैध रूप से गांजा लेकर खैरागढ़-दुर्ग मार्ग से गुजरने वाले हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खैरागढ़ पुलिस टीम ने ग्राम धनेली नाला के आगे रोड पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद एक संदिग्ध यामाहा R-15 (CG 07 CV 3327) बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे जिन्हें रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके कब्जे से 11 किलो 996 ग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है तारण साहू, पिता अर्जुन साहू, निवासी मदरकुही, थाना खैरागढ़, जिला केसीजी, कबीर बंजारे, पिता कमलेश बंजारे, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम रेंगाककठेरा, ओपी जालबांधा, थाना खैरागढ़, जिला केसीजी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गांजा बिक्री हेतु परिवहन करते पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज ही माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है। थाना प्रभारी खैरागढ़ ने बताया कि यह कार्रवाई नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है और आगे भी इसी तरह की सतत कार्रवाई जारी रहेगी।
Comments (0)
Khairagarh
संडी मोड़ की डबरी में डूबी जिंदगी… पुलिस की जांबाजी भी न बचा सकी ललित को,थाना स्टाफ ने निभाई इंसानियत की जिम्मेदारी
BY Nilesh Yadav • 19-06-2025

CHHUIKHADAN
फ्रिज फटा, परिवार बिखर गया, एक घरेलू सुविधा ने छीन ली पूरे परिवार की मुस्कान
BY GANGARAM PATEL • 17-06-2025

Khairagarh
गांजा के गंध से उठा पर्दा, खैरागढ़ पुलिस ने मारा बड़ा हाथ, दो तस्कर गिरफ़्तार, 12 किलो गांजा और R-15 बाइक जब्त
BY Nilesh Yadav • 22-06-2025

Khairagarh
मितानिन प्रशिक्षक की नृशंस हत्या के विरोध में सौंपा ज्ञापन, न्याय और मुआवज़े की मांग
BY Nilesh Yadav • 23-06-2025

Khairagarh
विद्यार्थियों की संख्या में 20% वृद्धि का लक्ष्य, शोधार्थियों को भी मिली राहत – कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने ली अधिष्ठाताओं की बैठक
BY Nilesh Yadav • 23-06-2025
