Latest News

Gandai
गंडई की आस्था पर नशे का दाग, जो बच्चे कभी मंदिर में प्रसाद चढ़ाते थे, अब वही नशे में झूमते नज़र आ रहे हैं।


GANGARAM PATEL
15-06-2025 06:40 PM
गंडई : जहाँ एक ओर गंडई नगर माँ गंगाई मंदिर की भव्यता और आध्यात्मिक आभा से पहचाना जाता है वहीं दूसरी ओर इसी नगर में अवैध शराब के कारोबार ने अपनी जड़ें गहरी जमा ली हैं। यह विडंबना नहीं त्रासदी है कि जिस भूमि पर भक्ति और श्रद्धा का प्रवाह बहता है उसी भूमि पर नशे की काली लहरें युवाओं को डुबो रही हैं। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह अवैध व्यापार पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत से पनप रहा है। गली-गली में शराब की बिक्री हो रही है और अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। माँ गंगाई मंदिर जो नगरवासियों की आस्था का केन्द्र है उसी के आसपास के इलाकों — जैसे वार्ड क्रमांक 14, दईहानपारा, कुम्हारपारा — में शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है। मंदिर के सामने दीप जलाने वाले हाथ, अब शराब की बोतलें थामे देखे जा रहे हैं। यह दृश्य केवल चिंताजनक नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना पर चोट है।इस व्यापार का सबसे भयावह पहलू यह है कि शराब अब किशोरों तक पहुँच रही है। मंदिर में प्रसाद चढ़ाने वाले बच्चे अब नशे में झूमते देखे जा रहे हैं। इससे न केवल पारिवारिक कलह और सामाजिक विघटन बढ़ रहा है, बल्कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य भी अंधकारमय होता जा रहा है।जागरूक नागरिकों मंदिर समिति और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि माँ गंगाई मंदिर के पवित्र परिसर और नगर की धार्मिक गरिमा को बचाने हेतु सख्त कार्रवाई की जाए। नशे के इस व्यापार को तत्काल बंद कर नगर को पुनः गंगाई माता की नगरी के रूप में स्थापित किया जाए। गंडई सिर्फ एक नगर नहीं श्रद्धा का प्रतीक है। यहाँ की गलियों में आरती की गूंज सुनाई देनी चाहिए न कि शराब की बोतलों की खनक। समय आ गया है कि प्रशासन जागे और माँ गंगाई की नगरी को नशे के अंधकार से बाहर निकाले।
Comments (0)
rajnandgaon
जिसने ली जान 9 साल पहले, उसे भी मौत ने आ दबोचा, भतीजे की हत्या का बदला, शराब, सुपारी और लोहे की राड़ से दो कत्ल
BY Son kumar sinha • 12-06-2025

Khairagarh
बेटी बनी बेटा: पांच बेटियों ने निभाया अंतिम फर्ज, अर्थी को दिया कंधा, मुखाग्नि देकर पिता को दी विदाई
BY Nilesh Yadav • 12-06-2025

Khairagarh
आस्था के आंगन का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार – पूर्व पार्षद शेषनारायण यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे
BY Nilesh Yadav • 11-06-2025

Khairagarh
स्वाराज माजदा की टक्कर से घायल हुआ युवक, ससुर ने दर्ज कराई रिपोर्ट
BY Nilesh Yadav • 16-06-2025

Khairagarh
फोन पर गुस्सा, दरवाजे पर हमला — पति-पत्नी की बहस में क्यों भड़का पड़ोसी?
BY Nilesh Yadav • 16-06-2025
