Latest News

Khairagarh
इंदिरा कला का पूर्व छात्र राज वर्मा बजा रहे हैं बॉलीवुड में संगीत की धुन 300 एलबम, 60 फिल्में और ऑस्कर विजेता रहमान के साथ भी कर चुके हैं काम


Nilesh Yadav
16-06-2025 06:43 PM
खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से संगीत की शिक्षा लेकर देश-दुनिया में छत्तीसगढ़ और खैरागढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं बिलासपुर निवासी राज वर्मा। राज वर्मा आज म्यूजिक डायरेक्शन की दुनिया में एक जाना-माना नाम बन चुके हैं। अब तक उन्होंने लगभग 300 म्यूजिक एलबम, 60 से अधिक फिल्मों और 15 भाषाओं में संगीत निर्देशन कर अपनी अलग पहचान बनाई है।राज वर्मा ने बताया कि वे देश के नामचीन गायकों और गायिकाओं के लिए संगीत निर्देशन कर चुके हैं। खास बात यह भी है कि वे ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान के साथ मिलकर हॉलिवुड फिल्म अल रिसाला में भी संगीत दे चुके हैं। आने वाले दिनों में उनकी नई फिल्म एनआरआई डायरी रिलीज़ होने वाली है, जिसे अब तक 12 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। राज वर्मा कहते हैं कि खैरागढ़ विश्वविद्यालय मेरे लिए तीर्थ है। मां सरस्वती वहां साक्षात विराजमान हैं। मैं वहीं की देन हूं, जहां संगीत की अविरल धारा बहती है। राज वर्मा को उनकी प्रतिभा के लिए छत्तीसगढ़ रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनके इस सफर पर खैरागढ़ विश्वविद्यालय सहित पूरे प्रदेश को गर्व है।
Comments (0)
rajnandgaon
जिसने ली जान 9 साल पहले, उसे भी मौत ने आ दबोचा, भतीजे की हत्या का बदला, शराब, सुपारी और लोहे की राड़ से दो कत्ल
BY Son kumar sinha • 12-06-2025

Khairagarh
बेटी बनी बेटा: पांच बेटियों ने निभाया अंतिम फर्ज, अर्थी को दिया कंधा, मुखाग्नि देकर पिता को दी विदाई
BY Nilesh Yadav • 12-06-2025

Khairagarh
आस्था के आंगन का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार – पूर्व पार्षद शेषनारायण यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे
BY Nilesh Yadav • 11-06-2025

Khairagarh
स्वाराज माजदा की टक्कर से घायल हुआ युवक, ससुर ने दर्ज कराई रिपोर्ट
BY Nilesh Yadav • 16-06-2025

Khairagarh
फोन पर गुस्सा, दरवाजे पर हमला — पति-पत्नी की बहस में क्यों भड़का पड़ोसी?
BY Nilesh Yadav • 16-06-2025
