Latest News

Khairagarh
आस्था के आंगन का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार – पूर्व पार्षद शेषनारायण यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे


Nilesh Yadav
11-06-2025 09:47 PM
खैरागढ़ : टिकरापारा में नशे के खिलाफ हुई decisive कार्रवाई में एक और बड़ा नाम सामने आया है। मोहल्ले में नशे की छाया फैलाने वाले चौथे आरोपी की पहचान पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता शेषनारायण यादव के रूप में हुई है। पुलिस को जैसे ही सुराग मिला कि घटनास्थल से फरार हुआ व्यक्ति कोई आम अपराधी नहीं बल्कि राजनीतिक रसूख वाला व्यक्ति है कार्रवाई को और सख्ती से अंजाम दिया गया।
मोहल्लेवासियों की दृढ़ इच्छाशक्ति और लगातार हो रहे दबाव के चलते पुलिस ने आखिरकार शेषनारायण को भी गिरफ्तार कर लिया। अब चारों आरोपियों को पकड़कर थाने लाया जा चुका है। मोहल्लेवासियों ने इस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अब उम्मीद है कि टिकरापारा में फिर से शांति लौटेगी।
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह को किसी राजनीतिक या आर्थिक संरक्षण की छाया मिली हुई थी। अगर ऐसा पाया गया तो कार्रवाई और आगे बढ़ सकती है।
Comments (0)
Gandai
दर्दनाक हादसा : जोताई से लौट रहा था ट्रैक्टर, खेत की मेढ़ ने ले ली जान
BY GANGARAM PATEL • 09-06-2025

rajnandgaon
जिसने ली जान 9 साल पहले, उसे भी मौत ने आ दबोचा, भतीजे की हत्या का बदला, शराब, सुपारी और लोहे की राड़ से दो कत्ल
BY Son kumar sinha • 12-06-2025

Khairagarh
पिता के अपमान से बौखलाई बेटी ने रची साजिश, बाहरी लड़कों से करवाई रामकुमार की बेरहमी से पिटाई
BY Nilesh Yadav • 08-06-2025

Khairagarh
राष्ट्रीय दृष्टिहिनता टीम का हुआ भव्य सम्मान, कलेक्टर ने प्रशंसा के साथ किया सम्मानित
BY Nilesh Yadav • 15-06-2025

Khairagarh
कृष्ण कुंज : बच्चों के सपनों की बगिया बना अय्याशी और नशे का अड्डा! कौन है जिम्मेदार? सवालों के घेरे में वन विभाग व नगर पालिका की निष्क्रियता
BY Nilesh Yadav • 13-06-2025
