छत्तीसगढ़ में देशी ब्रांड शोले, रोमियों और यूनिक के बाद अब ‘शमशेरा’ करेगा गला तर, देशी शराब बॉटलिंग का एक और लाइसेंस जारी

ब्रेकिंग न्यूज़ | बड़ा हादसा टला : पाटा-विक्रमपुर मार्ग में बस अनियंत्रित होकर गिरी नाले में, 9 सवार सुरक्षित

संवेदनाओं की लौ: आरती यादव को श्रद्धांजलि, कर्मचारियों ने सुरक्षा और न्याय की उठाई मांग"

Khairagarh

अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर कार्यशाला : त्याग, सेवा और नारी शक्ति का संकल्प

Nilesh Yadav

19-05-2025 11:27 AM

खैरागढ़ । मराठा साम्राज्य की प्रकाशस्तंभ, समाज सुधार की मूर्तिमान प्रेरणा और प्रशासनिक दक्षता की प्रतिमूर्ति राजमाता अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर नगर में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वक्ताओं ने अहिल्या बाई के जीवन मूल्यों, सामाजिक न्याय के लिए किए गए संघर्ष और महिला सशक्तिकरण की दिशा में उनके योगदान को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने अपने वक्तव्य में कहा, "अहिल्या बाई होलकर न केवल एक न्यायप्रिय शासक थीं, बल्कि उन्होंने भारतीय संस्कृति और धर्म स्थलों के संरक्षण में अतुलनीय योगदान दिया।" उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को उनके आदर्शों से सीख लेकर समाज सेवा के पथ पर अग्रसर होना चाहिए।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि अहिल्या बाई की शासन प्रणाली लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित थी। उन्होंने महिलाओं के सम्मान और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने कहा, "अहिल्या बाई ने अपने व्यक्तिगत दुःख को जनकल्याण में परिवर्तित किया। उनका जीवन नारी शक्ति और साहस का जीवंत उदाहरण है।"

जिला संयोजक घम्मन साहू ने कार्यशाला के आयोजन की रूपरेखा पर प्रकाश डाला और बताया कि यह आयोजन नवपीढ़ी को अपने सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का एक प्रयास है।

भाजपा जिला अध्यक्ष बिशेसर साहू ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अहिल्या बाई का जीवन हमें सिखाता है कि सत्ता सेवा का माध्यम होनी चाहिए, न कि स्वार्थ का।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, महिला प्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।


Nilesh Yadav

Comments (0)

Trending News

Khairagarh

सगे देवर ने उजाड़ा भाभी की मांग का सिंदूर- भाई ने छीनी ज़िंदगी

BY Nilesh Yadav17-05-2025
साल्हेभर्री में संदिग्ध हालातों में युवक की फांसी से मौत: छिंदवाड़ा की टिकट और बैग मिले, आत्महत्या या साजिश?

Khairagarh

साल्हेभर्री में संदिग्ध हालातों में युवक की फांसी से मौत: छिंदवाड़ा की टिकट और बैग मिले, आत्महत्या या साजिश?

BY Nilesh Yadav14-05-2025
मौत बना कूलर : चारा डालते वक्त करंट की चपेट में आया मासूम, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

Khairagarh

मौत बना कूलर : चारा डालते वक्त करंट की चपेट में आया मासूम, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

BY Nilesh Yadav16-05-2025
Latest News

Nilesh Yadav

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE