कृष्ण कुंज : बच्चों के सपनों की बगिया बना अय्याशी और नशे का अड्डा! कौन है जिम्मेदार? सवालों के घेरे में वन विभाग व नगर पालिका की निष्क्रियता

ग्राम दनिया में सुशासन तिहार की शिकायतें अनसुनी, अक्षम शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग तेज

कलेक्टर ने ऐतिहासिक बैताल रानी मंदिर में विकास की समीक्षा की: सांस्कृतिक पर्यटन और बुनियादी ढांचे के उन्नयन पर जोर

World

अहमदाबाद विमान हादसे ने मचाया हड़कंप, रायपुर-अहमदाबाद फ्लाइट रद्द – पूर्व CM रूपाणी थे सवार

Nilesh Yadav

12-06-2025 04:02 PM

रायपुर/अहमदाबाद | गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 लंदन के लिए रवाना हो रही थी, लेकिन टेकऑफ के कुछ ही पलों बाद मेघानी इलाके में क्रैश हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विमान के मलबे से उठते धुएं ने आसमान को घेर लिया।

धमाका इतना जबरदस्त था कि एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास जमीन थर्रा उठी। बताया जा रहा है कि विमान के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे की चपेट में आसपास के रिहायशी इलाके भी आ सकते थे, लेकिन समय रहते राहत व बचाव टीमों ने मोर्चा संभाल लिया।

इस घटना के चलते रायपुर से अहमदाबाद जाने वाली दोपहर 1:40 बजे की फ्लाइट को सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया। रायपुर एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद यात्रियों में अफरातफरी और नाराजगी का माहौल रहा। यात्रियों ने एयरलाइंस प्रबंधन से जल्द अगली उड़ान की जानकारी देने की मांग की है।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे विमान में सवार

हादसे के वक्त फ्लाइट में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के भी सवार होने की पुष्टि हुई है। हादसे के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर तमाम अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि एयर इंडिया और प्रशासन ने फिलहाल किसी की स्थिति को लेकर आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।

DGCA और एयर इंडिया की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक सूत्रों के अनुसार, तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन फाइनल रिपोर्ट आने तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।


Nilesh Yadav

Comments (0)

Trending News

Gandai

दर्दनाक हादसा : जोताई से लौट रहा था ट्रैक्टर, खेत की मेढ़ ने ले ली जान

BY GANGARAM PATEL 09-06-2025
जिसने ली जान 9 साल पहले, उसे भी मौत ने आ दबोचा, भतीजे की हत्या का बदला, शराब, सुपारी और लोहे की राड़ से दो कत्ल

rajnandgaon

जिसने ली जान 9 साल पहले, उसे भी मौत ने आ दबोचा, भतीजे की हत्या का बदला, शराब, सुपारी और लोहे की राड़ से दो कत्ल

BY Son kumar sinha12-06-2025
पिता के अपमान से बौखलाई बेटी ने रची साजिश, बाहरी लड़कों से करवाई रामकुमार की बेरहमी से पिटाई

Khairagarh

पिता के अपमान से बौखलाई बेटी ने रची साजिश, बाहरी लड़कों से करवाई रामकुमार की बेरहमी से पिटाई

BY Nilesh Yadav08-06-2025
Latest News

Nilesh Yadav

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE