Latest News

Khairagarh
अनकही राह का अंत — साइकिल सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत


Nilesh Yadav
05-06-2025 10:10 PM
खैरागढ़ : बरबसपुर गांव के 65 वर्षीय संतराम मंडावी अपने सहज जीवन में शायद यह नहीं जानते थे कि 5 जून की यह यात्रा उनके जीवन की अंतिम पड़ाव बन जाएगी। साइकिल पर सवार होकर वे अपने ससुराल, चीचका की ओर जा रहे थे। लेकिन नियति ने उनके लिए कुछ और ही लिख रखा था।
यह हादसा खैरागढ़ तहसील के तेलीटोला और चीचका गांव के बीच शाम लगभग 7:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। संतराम मंडावी मौके पर ही दम तोड़ बैठे।
घटनास्थल पर सिर्फ टूटी हुई साइकिल, एक एचएफ डीलक्स बाइक का टूटा शीशा और भयावह सन्नाटा पसरा हुआ था। दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो चुका था।
सूत्रों की मानें तो घटनास्थल पर मिले बाइक के शीशे से यह आशंका गहराई है कि हादसा तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से हुआ होगा। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है — टक्कर मारने वाला कौन था? क्या यह एक लापरवाही भरा हादसा था या कुछ और? पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
Comments (0)
Khairagarh
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ दहला! दाऊचौरा में दो लोगों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
BY Nilesh Yadav • 31-05-2025

Gandai
ब्रेकिंग न्यूज़ | खैरागढ़ से दिल दहला देने वाला हादसा, रपटे पर मौत की रफ्तार – उजड़ गया सिंदूर, थम गई मासूम धड़कनें
BY GANGARAM PATEL • 01-06-2025

dongargarh
सनसनीखेज वारदात, धारदार हथियार से हमला, तुलसी अग्रवाल गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में चल रहा इलाज
BY Son kumar sinha • 06-06-2025

CHHUIKHADAN
खेत की मेड़ से जीवन की डोर टूटी, ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार और ढलान बनी काल, मौके पर ही गई जान
BY GANGARAM PATEL • 07-06-2025

dongargarh
ट्रक डाला ने बुझा दिया एक घर का चिराग: पूर्व पार्षद के भाई नितिन रामटेके की दर्दनाक मौत लगातार हो रही दुर्घटनाओं से सहमा डोंगरगढ़ क्षेत्र,
BY Son kumar sinha • 07-06-2025
