Big Breaking : नक्सल हिंसा की आग में एक और वीर सपूत शहीद, एडिशनल एसपी आकाश राव गिरीपूंजे वीरगति को प्राप्त, टीआई सहित कई जवान घायल

सुपरविजन का असर: कप्तान के नेतृत्व में 2 से 8 जून तक चला अभियान, नशा, अपराध और अव्यवस्था पर कसा शिकंजा – अपराधियों में खौफ का माहौल

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को श्रद्धांजलि, आदिवासी गौरव का उत्सव, गोड़लवाही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भव्य आगमन आज

Khairagarh

अटल जी की मूर्ति का अपमान! अवेली में जूते की माला पहनाकर किया गया शर्मनाक कृत्य, ग्रामीण आक्रोशित

Nilesh Yadav

06-06-2025 08:58 AM

खैरागढ़, अवेली। खैरागढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम अवेली में बीती रात एक बेहद शर्मनाक और निंदनीय घटना सामने आई है। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री और महान राष्ट्रनायक अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के साथ की गई हरकत ने न केवल ग्रामीणों की भावनाओं को झकझोर दिया, बल्कि पूरे क्षेत्र में रोष की लहर भी दौड़ा दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम अवेली में आयोजित रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता देर रात करीब 1:30 बजे तक चली। इसी दौरान अथवा उसके पश्चात करीब 2 बजे अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा अटल जी की प्रतिमा को जूते की माला पहनाकर घोर अपमान किया गया। यह दृश्य जब सुबह ग्रामीणों की नजर में आया तो अवाक रह गए।

इस कुकृत्य की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से जूते की माला हटवाया गया। हालांकि, इस आपराधिक मनोवृत्ति के पीछे कौन है और उसकी मंशा क्या थी यह अब भी रहस्य बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई सामान्य शरारत नहीं बल्कि सोच-समझकर किया गया राजनैतिक या सामाजिक विद्वेष का संकेत है। अटल जी की विचारधारा और राष्ट्रनिष्ठा को जानने वाले लोगों के लिए यह एक सीधा अपमान है। अटल जी का अपमान राष्ट्र की आत्मा पर प्रहार है, एक वरिष्ठ ग्रामीण ने व्यथित स्वर में कहा।

इस घटना ने ग्रामीणों को गहरे मंथन में डाल दिया है—कौन कर सकता है ऐसा काम? और क्यों?

क्या यह सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश है या युवा पीढ़ी की मानसिक गिरावट का संकेत?

पुलिस जांच शुरू कर चुकी है, लेकिन इस तरह की घटनाओं से यह स्पष्ट हो रहा है कि अब गांव-देहात भी असामाजिक तत्वों के सुरक्षित पनाहगाह बनते जा रहे हैं।


Nilesh Yadav

Comments (0)

Trending News

dongargarh

सनसनीखेज वारदात, धारदार हथियार से हमला, तुलसी अग्रवाल गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में चल रहा इलाज

BY Son kumar sinha06-06-2025
खेत की मेड़ से जीवन की डोर टूटी, ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार और ढलान बनी काल, मौके पर ही गई जान

CHHUIKHADAN

खेत की मेड़ से जीवन की डोर टूटी, ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार और ढलान बनी काल, मौके पर ही गई जान

BY GANGARAM PATEL 07-06-2025
सड़क पर बिखर गई खुशियाँ, छट्ठी में जा रहे ग्रामीणों की गाड़ी पलटी, हादसे में 4 गंभीर, 15 घायल

Khairagarh

सड़क पर बिखर गई खुशियाँ, छट्ठी में जा रहे ग्रामीणों की गाड़ी पलटी, हादसे में 4 गंभीर, 15 घायल

BY Nilesh Yadav05-06-2025
Latest News

Nilesh Yadav

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE