Latest News

Khairagarh
सफाई दीदी के संग अन्याय! छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मांगा न्याय


Nilesh Yadav
21-05-2025 05:40 PM
खैरागढ़। केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़ में विगत 12 वर्षों से सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत मुन्नी बाई को अचानक कार्यमुक्त किए जाने के विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए इस निर्णय को अन्यायपूर्ण और अमानवीय बताया है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मुन्नी बाई पिछले एक दशक से अधिक समय से निष्ठा पूर्वक अपनी सेवाएं दे रही थीं, बावजूद इसके उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना या स्पष्ट कारण बताए विद्यालय प्रबंधन द्वारा सेवा से मुक्त कर दिया गया। संगठन का कहना है कि इस कदम से एक गरीब महिला की रोजी-रोटी छिन गई है और यह उसके आत्मसम्मान व अधिकारों का खुला हनन है।
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि मुन्नी बाई का यही एकमात्र आय का साधन था, जिससे उनका परिवार चलता था। उन्होंने दिनांक 30 अप्रैल 2025 को इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे आक्रोश और बढ़ गया है।
इस बीच विद्यालय के प्राचार्य ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि, "कर्मचारी मुन्नी बाई को कई बार काम के लिए कहा गया, परंतु वह बार-बार टालमटोल करती थीं और बहस पर उतारू हो जाती थीं। उन्होंने स्वयं कहा कि ‘जो करना है कर लो, मैं काम नहीं करूंगी’। कई शिक्षकों और अभिभावकों से भी लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते यह निर्णय लेना पड़ा।"
Comments (0)
Khairagarh
सगे देवर ने उजाड़ा भाभी की मांग का सिंदूर- भाई ने छीनी ज़िंदगी
BY Nilesh Yadav • 17-05-2025

Khairagarh
मौत बना कूलर : चारा डालते वक्त करंट की चपेट में आया मासूम, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
BY Nilesh Yadav • 16-05-2025

Khairagarh
बरगद तले जनता दरबार: झूरानदी में सीएम विष्णुदेव साय ने लगाई जनचौपाल, सुनीं ग्रामीणों की व्यथा
BY Nilesh Yadav • 16-05-2025

Khairagarh
सड़क पर खड़े मवेशियों से टकराई बाइक, दो युवक घायल — खैरागढ़ अस्पताल में जारी है इलाज
BY GANGARAM PATEL • 22-05-2025

Khairagarh
प्रकृति की गोद में बसा रहस्यमयी डोंगेश्वर महादेव मंदिर, कलेक्टर ने लिया स्थलीय निरीक्षण
BY Nilesh Yadav • 22-05-2025
