लाल बहादुर नगर: नगर पंचायत लाल बहादुर नगर और आकाश महिला एवं विद्यार्थी कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर की प्रमुख हस्तियों ने माँ बम्लेश्वरी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती किरण वैष्णव (नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि श्रीमती किरण साहू (जिला पंचायत उपाध्यक्ष), नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कांडे, चिचोला थाना से श्रीमती शीला, श्रीमती निर्मला बाई सिन्हा, श्रीमती वर्षा गेडाम सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम में रायपुर से पधारी कक्षा 3 की छात्रा कु. पूर्वी सिन्हा ने आकर्षक भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक योगदान को पहचान देना और उन्हें सम्मानित करना था।
मुख्य अतिथि श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा, "आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। वे अपने परिश्रम और साहस के बल पर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।"
विशिष्ट अतिथि श्रीमती किरण अमर साहू ने अपने संबोधन में कहा,"महिलाओं ने सदियों से समाज को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे घर और समाज दोनों की धुरी हैं।"
नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र साहू ने कहा,"हम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सदैव तत्पर हैं और उनके योगदान को नमन करते हैं।" इसके अलावा श्रीमती वर्षा गेडाम, श्रीमती निर्मला सिंह, चिचोला थाना की श्रीमती शीला मैडम, जितेंद्र सिन्हा, श्रीमती करुणा सिन्हा, डॉ. आलिया नाज, श्रीमती सावित्री अग्रवाल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली कई प्रतिष्ठित महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें श्रीमती कुसुम साहू, श्रीमती रीना सिन्हा, श्रीमती ऊमा साहू, श्रीमती दीपिका ध्रुवे, श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा, श्रीमती चंद्रा सिन्हा, श्रीमती सुनीता साहू, श्रीमती दुर्गा पटेल, श्रीमती रामशिला साहू, श्रीमती बसंती नेताम आदि प्रमुख रहीं।
संस्कृतिक प्रस्तुति: कु. पूर्वी सिन्हा का भरतनाट्यम नृत्य
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान, महिला सशक्तिकरण पर चर्चा: अतिथियों के प्रेरणादायक विचार, सामाजिक समरसता: होली मिलन के माध्यम से सौहार्द्र का संदेश
कार्यक्रम का संचालन श्री अविनाश सिंह एवं श्री धनेश सिन्हा ने किया। समापन अवसर पर आकाश महिला एवं विद्यार्थी कल्याण संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिन्हा ने सभी अतिथियों और उपस्थित गणमान्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन न केवल महिलाओं के सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि समाज में उनके बढ़ते योगदान को भी दर्शाया।

