सुशासन तिहार 2025: जनता से संवाद, समस्याओं का समाधान तीसरे चरण की धमाकेदार शुरुआत 5 मई से, 21 जगह लगेंगे समाधान शिविर

24 वर्ष के युवक का 12 वर्ष की बालिका से होने जा रहा था विवाह, मासूम के बचपन पर तय था विवाह का कलंक, प्रशासन की सख्ती से टूटा बाल विवाह का दुष्चक्र

13 साल के छात्र से संबंध बनाकर प्रेग्नेंट हुई 23 वर्षीय शिक्षिका, गुरु-शिष्य रिश्ते को किया शर्मसार, पुलिस ने POSCO एक्ट में दर्ज किया केस

dongargarh

रोपवे हादसे की जांच तेज़, कलेक्टर भूरे ने जांच टीम संग किया स्थलीय निरीक्षण...भाजपा नेता भरत वर्मा से की बात, जल्द स्वस्थ होने की कामना

Son kumar sinha

03-05-2025 05:52 PM

डोंगरगढ़। विश्वप्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर स्थित रोपवे हादसे को लेकर जिले के नवपदस्थ कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण कर जांच को नई गति दी। वे प्रदेश स्तरीय तकनीकी जांच दल के साथ रोपवे स्थल पहुँचे और वहां मौजूद इंजीनियरों, मंदिर ट्रस्ट सदस्यों व प्रशासनिक अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

ज्ञात हो कि 25 अप्रैल को हुए इस हादसे में रोपवे की ट्रॉली गिरने से प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता घायल हो गए थे। भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज फिलहाल रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है।

हादसे के तत्काल बाद कलेक्टर भूरे ने एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन करते हुए सात दिवस के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए थे। आज निरीक्षण के दौरान कलेक्टर स्वयं ट्रॉली में सवार होकर ऊपर मंदिर तक पहुंचे और पूरे ट्रैक का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। जांच टीम, जिला प्रशासन, मंदिर समिति व तकनीकी अधिकारी भी उनके साथ ट्रॉली में सवार थे।

निरीक्षण उपरांत डॉ. भूरे ने रोपवे हादसे में घायल भाजपा नेता भरत वर्मा से मोबाइल पर संवाद स्थापित कर हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने श्री वर्मा को आश्वस्त किया कि इस संवेदनशील घटना की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

मीडिया से बातचीत करते हुए कलेक्टर ने कहा, "यह हादसा बेहद गंभीर और संवेदनशील है। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए रोपवे के संपूर्ण स्ट्रक्चर में बदलाव और तकनीकी सुधार किया जाएगा।" उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में जो बिंदु सामने आए हैं, उनके तकनीकी परीक्षण हेतु एनआईटी रायपुर से विशेषज्ञ राय ली जाएगी। उसके बाद ही दर्शनार्थियों के लिए रोपवे का संचालन पुनः आरंभ किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, जांच समिति के सदस्य व तकनीकी विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे।


Son kumar sinha

Comments (0)

Trending News

CHHUIKHADAN

सरपंच की गुंडागर्दी, बांस की लाठी से किसान परिवार पर जानलेवा हमला – FIR दर्ज

BY GANGARAM PATEL 30-04-2025
खैरागढ़ : मामूली विवाद में नाराज होकर किशोरी लापता

Khairagarh

खैरागढ़ : मामूली विवाद में नाराज होकर किशोरी लापता

BY Nilesh Yadav28-04-2025
13 साल के छात्र से संबंध बनाकर प्रेग्नेंट हुई 23 वर्षीय शिक्षिका, गुरु-शिष्य रिश्ते को किया शर्मसार, पुलिस ने POSCO एक्ट में दर्ज किया केस

Top News

13 साल के छात्र से संबंध बनाकर प्रेग्नेंट हुई 23 वर्षीय शिक्षिका, गुरु-शिष्य रिश्ते को किया शर्मसार, पुलिस ने POSCO एक्ट में दर्ज किया केस

BY Nilesh Yadav04-05-2025
Latest News

Son kumar sinha

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE