खैरागढ़ : जिला भाजपा के सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राजनांदगांव लोकसभा के सांसद संतोष पांडे ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा भारत एक जीता जागता राष्ट्र पुरुष है। इस राष्ट्र पुरुष को बाँटने का पाप पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंडियन नेशनल कांग्रेस ने किया। सिंध में भी हिंदू वहीं रह गए। नेहरू और लियाकत अली के बीच जो समझौता था। पीड़ित हिन्दुओं को राष्ट्र छोड़ना पड़ा है लाशों से भरी ट्रेन आयी। लियाकत ने समझौता तोड़ा। लेकिन नेहरू ने एक्शन नहीं लिया। देश के बहु संख्यक समाज के लिए सोचने वाले संगठन की आवश्यकता थी। इस दौरान जिला अध्यक्ष डॉ.बिशेसर साहू, कोमल जंघेल, खम्मन ताम्रकार, प्रेम नारायण चंद्राकर, भागवत शरण सिंह, राकेश गुप्ता, ललित चोपड़ा, पूरण जंघेल, गिरिजा चंद्राकर, अनिल अग्रवाल, शशांक ताम्रकार, अरुणा बनाफर, लिमेश्वरी साहू, आयश सिंह, आलोक श्रीवास, विक्रांत चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा के सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।
सांसद पांडे ने कहा कि नेहरू ने कश्मीर को धारा 370 का दंश देने का पाप किया। जिसे धोने का काम नरेंद्र मोदी ने किया। हमारे देश में रहकर भी कश्मीर हमसे अलग था। सरदार पटेल ने सबको विलीनकरण का काम किया। नेहरू ने पटेल से कहा कि कश्मीर को मैं देख लूंगा। आप बाकी राष्ट्र पर ध्यान दें। सांसद पांडे ने कहा कि जिस कश्मीर में आतंकवादी संगठन काम कर रही थे। वहां आज शांति है।
सांसद पांडे ने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में आतंकवादियों के मुंबई हमले का मास्टर माइंड का भारत में प्रत्यर्पण किया। आम की गिरी में आम का ही पौधा निकलता है। जनसंघ से राष्ट्रवादी विचारधारा निकलती है। सक्रिय सदस्यों की बदौलत हम यहाँ तक पहुंचे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय के उदय का सिद्धांत दिया। शिक्षा,स्वास्थ्य जैसे समानता की योजनाएं दी।
सांसद संतोष पांडे ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने क्या नहीं किया। इमरजेंसी लगाने का पाप किया। 1984 के दंगों में सिक्खों के नरसंहार का पाप कांग्रेस के सर पर है। विकसित भारत 2047 का लक्ष्य दिया है नरेंद्र मोदी। भारत को हम इकोनॉमिकल डेवलपड नेशन भारत 30 त्रिलियन इकॉनोमी में भारत जाएगा। हमारे नागरिक कर्तव्य होने चाहिए। देश विकास में योगदान। भारत की समृद्धि और धरोहर को बचाना। दलितों की भागीदारी। पर्यावरण संतुलन। एक हज़ार करोड़ का सोलर पार्क लगा है। जिसकी बिजली रेलवे को जाती है। सर्व समावेशी व्यवहार करना सीखना होगा। लोकसभा का काम है क़ानून बनाना।
सांसद पांडे ने कहा कि 2013 से पहले वक्फ में 18 लाख एकड़ ज़मीन वक्फ की थी। मनमोहन सिंह के बाद 21 लाख एकड़ वक्फ के खाते में जुड़ गयी। भाजपा मुस्लिम विरोधी नहीं है। अब महिलाओं और सरकार की भूमिका तय की गई। गाँवों में इन बातों को लेकर जाना है। वन नेशन व वन इलेकशन का विषय लेकर जायेंगे। जनमन के तहत खैरागढ़ वन ग्रामों में काम हो रहा है। पिछडी बस्तियों में जाने की ज़रूरत है। नेशन फर्स्ट की विचारधारा भाजपा की है। राष्ट्र के लिए समर्पित होकर काम करें।

