गंडई। भारतीय जनता पार्टी ने गंडई मंडल अध्यक्ष पद की लंबी प्रतीक्षा को विराम देते हुए राकेश ठाकुर को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय से की गई है, जिस पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा के हस्ताक्षर हैं। ठाकुर की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और संगठन में नई ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने मंगलवार 15 अप्रैल को दिग्गज भाजपा नेताओं से सौजन्य मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने राजनांदगांव के पूर्व सांसद एवं महापौर मधुसूदन यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष घम्मन साहू सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं से भेंट की।
सभी नेताओं ने उन्हें फूलमालाओं से स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान संगठन की भावी रणनीतियों और स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा हुई।
राकेश ठाकुर ने सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हुए पार्टी की नीति और विचारधारा को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि गंडई मंडल को संगठनात्मक दृष्टि से और अधिक मजबूत किया जाएगा और युवाओं को जोड़ने की दिशा में विशेष प्रयास किए जाएंगे।

