खैरागढ़। सरस्वती नगर, दुर्ग निवासी जगन्नाथ देवांगन (उम्र लगभग 50 वर्ष) की सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे किसी पारिवारिक कार्य से खैरागढ़ से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे रिपा के पास जालबांधा से पहले उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी।
स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस द्वारा उन्हें खैरागढ़ सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही जालबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

