खैरागढ़ : 7 फरवरी दिन शुक्रवार को दोपहर 1 बजे साल्हेवारा क्षेत्र से हमे मिली जानकारी अनुसार आपको बता दे कि साल्हेवारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राजाबर में एक युवक की धारदार कैंची से गले में वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ग्राम राजाबर निवासी भारत पांचे पिता धनुक पांचे उम्र 33 वर्ष , युवक काम करने खेत गया हुआ था। खेत से जब भारत घर नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूंढते हुये खेत की ओर गये जहां युवक का शव खून से लथपथ खेत में ही पड़ा था। बताया जा रहा है कि युवक का खेत घर के पीछे कुछ दूरी पर ही है जहां युवक काम करने गया हुआ था। खेत में युवक को मृत अवस्था में देख परिजनों ने इसकी सूचना साल्हेवारा पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया जहां साल्हे वारा के चिकित्सकों ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कर देर शाम तक, शव परिजनों को सौंप दिया गया। मिली जानकारी अनुसार भारत की मौत उसके गर्दन में कैंची से वार करने के कारण हुई है। पुलिस ने घटना स्थल से अपराध में प्रयुक्त कैंची बरामद कर ली है लेकिन आरोपी पकड़ से बाहर है। युवक की हत्या किस वजह से हुई है यह जांच के बाद ही पता चल पायेगा। जानकारी अनुसार यह घटना 6 फरवरी दिन गुरुवार को दोपहर 1 बजे की बताई जा रही है हालांकि की घटना का समय स्पष्ट नहीं हुआ है ।
Loading...

